हरिद्वार: पुलिस ने पथरी क्षेत्र से 71.13 ग्राम स्मैक के साथ बरेली के 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, त्यौहारी सीजन में सप्लाई करते थे
पुलिस ने पथरी क्षेत्र से बुधवार को 71.13 ग्राम इसमें के साथ बरेली के 2 स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनो आरोपियों से बरामद लाखों रुपए की स्मैक त्यौहारी सीजन में सप्लाई होनी थी। मगर उससे पहले ही फरमान और शाकिर नाम के तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों आरोपी यूपी के बरेली के निवासी हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों को कोर्ट पेशी के बाद जेल भेज दिया।