हरिद्वार: पांवधोईं में मक्का मस्जिद के पास झगड़ रहे दो पक्षों के 5 लोगों को ज्वालापुर पुलिस ने हिरासत में लिया
ज्वालापुर में पांवधोई मोहल्ले में मक्का मस्जिद के पास झगड़ रहे और मारपीट को उतारू 2 पक्षों के 5 लोगों को सबक सिखाते हुए पुलिस ने बुधवार दोपहर 2 बजे हिरासत में ले लिया। पांचों पर शांति व्यवस्था भंग करने को लेकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़े गए अब्दुल, फुरकान, अल्तमस, रोनित और गौतम को पुलिस ने दुबारा ना झगड़ने की हिदायत दी है।