हरिद्वार: पथरी पुलिस ने धनपुरा से 71.13 ग्राम स्मैक और बाइक के साथ बरेली के 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पथरी पुलिस ने क्षेत्र में नशा घोलने की साजिश विफल करते हुए यूपी के बरेली से स्मैक की खेप लाने वाले 2 आरोपी नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों फरमान और शाकिर को पुलिस ने धनपुरा से 71.13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक बाईक बरामद कर बुधवार शाम 4 बजे कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।