हरिद्वार: धनौरी क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध पटाखों की फैक्ट्री, रोशनाबाद पुलिस लाइन में एसएसपी ने दी जानकारी
कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी क्षेत्र में अवैध पटाखे की फैक्ट्री पकड़ी गई है। हरिद्वार के SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने रोशनाबाद पुलिस लाइन में इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 103 किलो बारूद और 70 पटाखों की पेटियां बरामद हुई हैं। मार्च खत्म होने पर भी बिना लाइसेंस के फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।