*जन सुराज प्रेस नोट*
*11 अक्टूबर 2026 | पटना*
*पटना शिक्षक संवाद में पहुंचे PK, बोले- जिस तरह बांकीपुर में भाजपा का 30 साल पुराना किला ढहा, उसी तरह इस बार लोगों ने पटना में नवीन किशोर यादव और नीरज कुमार को हराने का मन बना लिया है*
*PK ने नीरज कुमार के ‘जन्म कुंडली खोल देंगे’ वाले बयान पर किया पलटवार, बोले- नीरज जी अभी MLC हैं, 2-4 दिन के लिए हैं, आदमी को राजनीति, सामाजिक क्षेत्र या किसी भी क्षेत्र में अपनी औकात से ऊपर उठकर नहीं बोलना चाहिए, बेकार में प्रलाप करने का कोई फायदा नहीं है, चुनाव के बाद वे बेरोजगार हो जाएंगे, तो उनकी मदद के लिए हम ही लोग खड़े होंगे*
*PK ने तेजस्वी यादव के दिल्ली में हो रहे कल के प्रदर्शन में शामिल होने पर कसा तंज, बोले- तेजस्वी यादव बड़े लीडर हैं! कल का प्रदर्शन कांग्रेस का प्रदर्शन है, महत्वपूर्ण यह है कि जंतर-मंतर पर जो प्रदर्शन शुरू हुआ है, वह रुकने वाला नहीं है, लोग NDA-BJP के खिलाफ हो गए हैं, यह प्रदर्शन रुकने वाला नहीं है*
Madhepura, Madhepura | Oct 11, 2026