एक प्रयास मंच के द्वारा पुरानी गुदरी अम्बेडकर नगर में दीपावली त्यौहार को लेकर बच्चों के बीच हर घर दीपावली, बच्चो की खुशहाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा मंच के द्वारा लगातार अपने शहर मुजफ्फरपुर के स्लम बस्ती, जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है उद्देश्य ये की ये भी बच्चे पढ़े और अपने साथ अपने परिवार समाज का नाम रोशन कर सके साथ ही पर्व त्यौहार में भी इन बच्चों की बीच कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ताकि ये भी बच्चे खुशी से त्यौहार मना सके .अभी दीपावली त्यौहार को लेकर मंच द्वारा एक प्रयास किया गया और बच्चों के बीच छुछुरी,चॉकलेट,पठन समाग्री वितरण किया गया बच्चे ये समाग्री लेकर काफी खुश थे खुशी से झूम उठे मंच के द्वारा यह कार्यक्रम आगे भी आयोजन किया जायेगा.कार्यक्रम में आयुष राम, शिवा, रिया, शिवानी,विद्या, जानकी, सुशांत, दिवायांशु , मीरा,संजय रजक अन्य लोग उपस्थित थे.
Musahri, Muzaffarpur | Nov 4, 2026