कोईलवर: कोईलवर-छपरा फोरलेन पर डिवाइडर निर्माण तेज, हादसों पर लगेगा अंकुश; झलकू नगर के पास तेजी से चल रहा काम
कोईलवर-छपरा फोरलेन पर सड़क हादसों पर अंकुश लगाने की उम्मीद के बीच डिवाइडर निर्माण कार्य तेजी से जारी है। आरा-छपरा मोड़ से डिवाइडर बनाने का काम शुरू किया गया है। सोमवार शाम करीब चार बजे झलकू नगर के पास निर्माण कार्य तेजी से होता हुआ देखा गया। सड़क के बीचोंबीच डिवाइडर बनाए जाने से वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।