लखीसराय: समाहरणालय में DM ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए मोबाइल टीम गठित करने के दिए निर्देश
शुक्रवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में DM शैलेंद्र कुमार के अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई. अपराह्न 5:42 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक बैठक में सभी नगर निकायों में मोबाइल टीम का गठन कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुपालन की सतत निगरानी का निर्देश दिया गया.