पटियाली: पूर्व विधायक जीनत खान और नाशी खान ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया, ग्रामीणों का जाना हाल
पटियाली। गंगा के उफान से तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में हैं। पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत और सहावर नगर पंचायत अध्यक्ष एडवोकेट नाशी खान ने नाव व ट्रैक्टर से नरपत नगला, हंसी नगला, मूंजखेड़ा, दुर्जन नगला समेत प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से घर-घर जाकर समस्याएं सुनीं। नाशी खान ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की।