मनकापुर: छपिया पुलिस ने दहेज हत्या के 2 आरोपी अभियुक्तों को दीननगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से किया गिरफ्तार
17.04.2024 को पीड़ित पिता ने अपनी लड़की को ससुरालजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर, प्रताड़ित करते हुए जान से मारने का आरोप लगाते हुए, रिपोर्ट दर्ज कराया था। क्षेत्राधिकारी मनकापुर द्वारा की जा रही, विवेचना के दौरान दोषी पाये गए,आरोपी अभियुक्त राजकुमार पाण्डेय व धर्म कुमार को छपिया पुलिस ने, गुरुवार को दीननगर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया है।