मनकापुर: सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल, CHC मनकापुर के डॉक्टर ने दोनों को लिया रेफर
17 वर्षीय अभय पांडेय उर्फ निर्मल अपने गांव ज्ञानीपुर राम प्रसाद भलुहा से बाइक लेकर उतरौला मुख्य मार्ग पर चढ़ रहे थे। उसी समय मनकापुर से उतरौला की तरफ जा रही कार के ड्राइवर राहुल गुप्ता निवासी जवाहर नगर से टक्कर हो गया। जिससे बाइक सवार व कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तत्काल CHC पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के रेफर कर दिया।