मनकापुर: मामा के घर से आधी रात को गायब हुई नाबालिग भांजी, मनकापुर कोतवाली में एक युवक के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
एक गांव के पीड़ित मामा ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय भांजी उसके घर पर बीते काफी समय से रह रही थी। रात ग्यारह बजे वह अचानक घर से गायब हो गई। जिसकी काफी खोजबीन करने पर पता चला कि जिगना पुलिस चौकी के ग्राम धोबहा निवासी इरफान उसकी भांजी को कहीं भगा ले गया है। कोतवाल संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।