मनकापुर: मनकापुर टाउन व पीलखाना फीडर की विद्युत आपूर्ति, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगी बंद
मनकापुर तहसील उपकेंद्र के दो फीडरों की विद्युत आपूर्ति मंगलवार को दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे तक 4 घंटे बंद रहेगी। अवर अभियंता शत्रुहन सिंह ने बताया कि, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे तक 33/11 के.वी उपकेंद्र तहसील मनकापुर पर मेंटिनेंस का कार्य किया जाएगा। इस लिए मनकापुर टाउन व पीलखाना फीडर की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी।