मनकापुर: कम्मरपुर गांव में हाईस्कूल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
कम्मरपुर गांव में एक 18 वर्षीय छात्रा का शव घर के कमरे में पंखे से लटकते हुए पाया गया। सूचना पाकर पहुंचे चौकी प्रभारी मसकनवा दिलीप सिंह ने बताया कि,मृतका की पहचान शिवानी यादव के रूप में हुई है। मृतका का शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी से लटकता पाया गया है। शिवानी हाईस्कूल की छात्रा थी। चौकी प्रभारी ने बताया की घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।