मनकापुर: सीकरीमीरा गाँव निवासी व्यक्ति की तहरीर पर, एक व्यक्ति के विरुद्ध मारपीट समेत कई धाराओं में केस दर्ज
छपिया थाना क्षेत्र के सिकरीमीरा निवासी चन्द्रभान यादव ने छपिया पुलिस को दिए तहरीर मे बताया,कि वह गांव पर बांस काट कर निकाल रहे थे। तभी इसी गांव निवासी अभय कुमार उर्फ राजन यादव आकर मारने पीटने लगे तथा जान से मारने की धमकी दिए। इस संबंध मे थानाध्यक्ष छपिया कृष्णगोपाल राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर, केस पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।