बांगरमऊ: नगर के पन्नीटोला में संदिग्ध परिस्थितियों में ज़हर निगलने के चलते युवती की हुई हालत गंभीर, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पन्नीटोला निवासी एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में ज़हरीला पदार्थ निगल लिया। उसे गंभीर हालत में नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल उन्नाव रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, घर में परिजनों द्वारा कथित तौर पर डांट लगाने के चलते युवती ने यह कदम उठाया।