बांगरमऊ: पंचमखेड़ा गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को मारी टक्कर,तीन घायल,सीएचसी में कराया गया भर्ती
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस पट्टी स्थित पंचम खेड़ा गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी.सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.