बांगरमऊ: अपर पुलिस अधीक्षक ने पीतमपुरा चौकी परिसर में अर्दली रूम में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए दिए निर्देश
बांगरमऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत चौकी पीतमपुरा एवं देवखरि पर थाना बांगरमऊ व थाना बेहटा मुजावर के विवेचक गण के साथ अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद ने सोमवार को अर्दली रुम किया। इस दौरान उन्होंने विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं एएसपी ने सभी अधीनस्थों से कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले सभी वांछित अपराधी जेल के अंदर होने चाहिए।