बांगरमऊ: हरियाली पेट्रोल पंप के निकट अनियंत्रित बाइक पलटी, पिता-पुत्री घायल,सीएचसी में कराया गया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली के हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर शाम बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक पर सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बांगरमऊ सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया है। जहां से दोनो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया.दोनो घायल फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के नैनसुख खेड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।