बांगरमऊ: रसूलपुर मंझगवा गांव में दबंग ने युवक को कुल्हाड़ी मारकर किया घायल,गंभीर हालत में सीएचसी में कराया गया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली इलाके में खेत में मक्के की फसल की रखवाली कर देर रात आठ बजे घर लौट रहे युवक को पहले से घात लगाए एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोरगुल सुन खेतों में मौजूद किसान मौके पर पहुंच गए। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। शरीर से अधिक खून निकलने के कारण डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।