पिपरा: हरिहरगंज सांसद प्रतिनिधि व लोगों ने टेंडर मनमानी पर शौचालय शिलान्यास का किया विरोध
Pipra, Palamu | Nov 10, 2026 हरिहरगंज नगर पंचायत में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही टेंडर प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को वार्ड संख्या 5 स्थित पुरानी बस स्टैंड के समीप करीब 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नौ सीटर सार्वजनिक शौचालय के शिलान्यास के तुरंत बाद सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन समेत कई वार्ड पार्षदों और स्थानीय लोगों ने शाम 4:00 बजे विरोध किया।