आलमनगर: आलमनगर थाना क्षेत्र के सिंघार गांव में मारपीट व गोलीकांड के 3 अभियुक्त गिरफ्तार
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते बुधवार को थाना क्षेत्र के सिंघार गांव में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति को गोली लगने से वह बुरी तरह से जख्मी भी हो गया। पुलिस ने उक्त मामले में एक ही पक्ष के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।