आलमनगर: रतवारा थाना क्षेत्र के खापुर पंचायत में दो पक्षों में मारपीट, एक व्यक्ति जख्मी, इलाज जारी
खापुर पंचायत के बथनाहा में बुधवार को बांस का टट्टी लगाने के क्रम में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। जिसमें एक व्यक्ति झक्सु मंडल बुरी तरह से घायल हो गया है। मुखिया के सहयोग से घायल व्यक्ति को आलमनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।