आलमनगर: रतवारा थाना पुलिस ने मारपीट मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
रतवारा के थाना अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मालूम हो की मुरौत गांव निवासी संजुला देवी ने थाना में मारपीट करने को लेकर लिखित आवेदन दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया है।