आलमनगर: आलमनगर थाना क्षेत्र के सिंघार में दो पक्षों में जमकर विवाद, एक को गोली लगी, दो अन्य घायल
जमीन विवाद को लेकर सिंघार में दो पक्षों के बीच बुधवार की रात को जमकर विवाद हो गया इसमें गोलीबारी भी हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगा है। वहीं मारपीट की घटना में दो अन्य भी घायल हुए हैं। आलमनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।