आलमनगर: आलमनगर थाना परिसर में 26 जून को मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक होगी
मालूम हो कि मोहर्रम का त्योहार 6 जुलाई 2025 को मनाया जाना है। उक्त त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसकी विधि व्यवस्थाओं की जानकारी देने सहित अन्य प्रकार के विचार विमर्श हेतु 26 जून को आलमनगर थाना परिसर में 4:00 से शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान एसडीएम, एसडीपीओ सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहेंगे।