आलमनगर: विषपट्टी के युवक को कैपिटल एक्सप्रेस में चोर ने धक्का मारा, मौत, शव गुरुवार को गांव पहुंचा
आलमनगर थाना क्षेत्र के विषपट्टी गांव निवासी चंदन सिंह के पुत्र शुभम पटना से कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे थे इसी दौरान चोर द्वारा धक्का दिए जाने के कारण चलती ट्रेन से गिर जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुभम का शव गुरुवार की रात उसके गांव पहुंचा। इस दौरान पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसर गया वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।