जमुई: गांजा तस्करी के मामले में जमुई कोर्ट ने दो लोगों को सुनाई 10-10 साल की सजा, लगाया एक एक लाख रुपये का जुर्माना
Jamui, Jamui | Jan 30, 2024 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम धीरेंद्र बहादुर सिंह ने 42 किलो गांजा के साथ ट्रेन में पकड़े गए पश्चिमी चंपारण के दो व्यक्तियों को 10-10 साल की सजा सुनाई है। और 1-1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर आरोपियों को एक साल की अतिरिक्त सजा होगी।