जमुई: नारायणपुर गांव में रास्ता के
विवाद को लेकर पिता-पुत्र को लोहे की रॉड से मारकर किया घायल,सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 30, 2024 नारायणपुर गांव में मंगलवार को रास्ता विवाद के रंजिश में पड़ोसियों ने ब्रह्मदेव यादव और उनके पुत्र रामजी यादव को लोहे की रॉड से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल दोनो पिता-पुत्र को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी सिकंदरा थाना की पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।