जमुई: बलथरपुल के समीप ऑटो व ई-रिक्शा की टक्कर में एक युवक घायल सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 30, 2024 खैर-सोनो मुख्य मार्ग के बलथर पुल के समीप एक तेज रफ़्तार ऑटो व ई- रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। जिससे ऑटो पर सवार एक युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल युवक की पहचान कहड्डी निवासी नीरज कुमार का पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गई। बताया जाता है कि संदीप कहड्डी से सोनो मार्केट सामान की खरीदारी के लिए ऑटो पर सवार होकर जा रहा था।