जमुई: झुंडो में जमीन विवाद को लेकर देवर ने भाभी व भतीजी को पीटा सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 30, 2024 झूंडो गांव में जमीन विवाद को लेकर देवर ने भाभी व भतीजी को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान झुंडो निवासी सुधीर यादव की पत्नी मारो देवी, पुत्री आंसू कुमारी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मारो देवी के देवर नकुल यादव, इंद्रदेव यादव सहित अन्य के द्वारा जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को मारपीट किया गया।