जमुई: हरदीमोड़ गांव में किसान को बिच्छू ने काटा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 30, 2024 खैरा प्रखंड के हरदीमोड गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान को बिच्छू ने काट लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल की पहचान हरदीमोड़ निवासी हरि रविदास का पुत्र प्रदीप रविदास के रूप में की गई है। बताया जाता है कि प्रदीप मंगलवार को अपने आलू लगे खेत में काम कर रहा था। तभी जहरीले बिच्छू ने काट लिया।