अमरिया: जहानाबाद में दबंगों का कहर, खेत से लौट रहे किसान पर चाकू और तलवार से किया वार
जहानाबाद थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। खमरियापुल निवासी हेतराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 1 जुलाई की रात खेत से घर लौटते समय गांव के ही तीन लोगों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर बंका, कांता, चाकू और तलवार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे विजयपाल को भी पीटकर घायल कर दिया गया।