इटाढ़ी: इटाढ़ी में नवरात्र पर डांडिया कार्यक्रम में झूमीं महिलाएं, भक्ति गीतों पर देर रात तक हुआ नृत्य
Itarhi, Buxar | Oct 19, 2026 इटाढ़ी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पाल मैरेज हॉल में नवरात्र के अवसर पर डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी प्रतिभागियों ने पारंपरिक डांडिया की धुन पर जमकर नृत्य किया। पूरे परिसर में उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा।