आज़मगढ़: जहानागंज थाना क्षेत्र में पुलिस के हत्थे चढ़े वाहन चोर, अंतर्जनपदीय गैंग के रूप में कराया जाएगा पंजीकरण : SP सिटी
शनिवार को जहानागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए 5 चोरी की बाइक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में एसपी सिटी शैलेंद्रलाल ने बताया कि 2 आरोपी मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। और एक आरोपी गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र का निवासी है। एसपी सिटी ने कहा कि इस गैंग का कार्य क्षेत्र कई जिलों में है।