आज़मगढ़: मण्डलायुक्त व आईजी पहुंचे तहसील सदर, सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण, सुनी लोगों की समस्यायें
मण्डलायुक्त मनीष चौहान व आईजी अखिलेश कुमार ने सम्पूर्ण समाधान दिवसों के औचक निरीक्षण के क्रम में शनिवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। आमजन से प्राप्त शिकायतों की सुनवाई करते हुए मण्डलायुक्त श्री चौहान ने शिकायतकर्ताओं से प्रश्नगत प्रकरण के बारे में पूछा।