आज़मगढ़: चकखैरुल्लाह से हत्या का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना- रानी की सराय क्षेत्र के चकखैरुल्लाह से हत्या का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त शनिवार को गिरफ्तार किए गए हैं। 01 फरवरी को वादी मुकदमा पंकज मोहन सोनकर पुत्र मदनराम निवासी हरबंशपुर थाना सिधारी आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि अभियुक्तों राकेश यादव पुत्र स्वर्गीय मंगल यादव, सन्जू यादव पत्नी राकेश यादव समेत अन्य लोगो ने घटना को अंजाम दिया।