आज़मगढ़: भाजपा जिला कार्यालय पर नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा की अध्यक्षता मे शनिवार को जिला कार्यालय पर गांव चलो अभियान की जिला कार्यशाला सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय व विशिष्ठ अतिथि के रुप में जिला उपाध्यक्ष बृजेश यादव मौजूद रहे।