आज़मगढ़: बजहा पुलिया से वाहन चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार,अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी की 5 बाइक बरामद
शनिवार को उप निरीक्षक मदन कुमार गुप्ता मय हमराह कस्बा जहानागंज में ब्लॉक तिराहा पर मौजूद थे कि स्वाट टीम प्रभारी मय टीम के साथ पंहुचे। वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से अपराध व अपराधियों के बारे मे विचार विमर्श कर ही रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दिया कि सठियांव की ओर से चोरी की 2 मोटर साइकिल पर 3 व्यक्ति आ रहे हैं।