तिरोड़ी: बैगा बच्चों की मौत पर आदिवासी समाज में आक्रोश, तिरोड़ी में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
बैहर क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गांवों में लगातार हो रही बैगा बच्चों की मौतों ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है। ग्राम अंदोरी, मधुरदा, कुंडेकसा, बोन्दारी, माथला कोड़का, गढ़ीया बुन्दारी में महामारी और बीमारी के चलते बैगा आदिवासी बच्चों की मौतों का आंकड़ा 8 से बढ़कर 29 से अधिक हो गया है। इस घटना को लेकर आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है। आदिवासी समुदाय का आरोप है क