Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
Cricket
cmsedbihar
Admission open 2026-2027 Helph line no.94720 58415, 94 314 61 398 Websites- https://werbharat.com
Patna Rural, Patna
| May 31, 2026
#miscellaneous
#others
#education
MORE NEWS
80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह | रोहतास #IndependenceDay
Patna, Bihar | Aug 15, 2026
🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान | स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक संध्या 🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में मल्टीपर्पस हॉल, सासाराम में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 🎶 कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थानों के कलाकारों ने देशभक्ति गीत, संगीत एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। #HarGharTiranga #IndependenceDay2026 #India #Rohtas Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Aug 15, 2026
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निजी आवास पर किया गया झंडोत्तोलन ,लालू ने दी तिरंगे को सलामी!
Patna Rural, Patna | Aug 15, 2026
वैसाह में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन, स्वतंत्रता दिवस पर नए भवन में हुआ झंडातोलन मोतिहारी जिले के चकिया प्रखंड क्षेत्र के वैसाह पंचायत में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायत सरकार भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव ने फीता काटकर नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान पंचायत के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन के बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नए पंचायत सरकार भवन परिसर में मुखिया रिमझिम देवी ने झंडातोलन किया।।।।।।।।। #Todays24crimenews #ChakiaNews #panchaytsarakarbhawan #baisahapanchayt
Patna Rural, Patna | Aug 15, 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय का सभागार.. 13 चयनित समूहों ने नृत्य, गायन, लोकनृत्य और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां... समस्तीपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शहर स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, समस्तीपुर के सभागार में देशभक्ति, लोक संस्कृति और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों तथा विभिन्न डांस अकादमियों से चयनित 13 समूहों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभागार में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी, सदर समस्तीपुर राकेश कुमार, डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन, डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान शुभम कसौधन, डीपीओ मध्यान भोजन योजना प्रेम शंकर झा तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही सभागार राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना के रंग में रंग उठा। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों एवं कलाकारों ने समूह नृत्य, समूह गायन, लोक नृत्य, एकल गायन एवं कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। प्रत्येक प्रस्तुति में देशप्रेम, भारतीय संस्कृति, परंपरा और नई पीढ़ी की रचनात्मक ऊर्जा की खूबसूरत झलक देखने को मिली। कभी देशभक्ति के स्वरों ने वातावरण को भावविभोर किया, तो कभी लोकनृत्य की थिरकन ने बिहार की समृद्ध लोक परंपरा को जीवंत कर दिया। कथक की शास्त्रीय मुद्राओं और लय-ताल ने भारतीय कला की गहराई का परिचय कराया। प्रतिभागियों की एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं आयोजकों को संबोधित करते हुए उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उन्हें अपनी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्र के प्रति जुड़ाव का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने प्रभावशाली एवं गरिमापूर्ण अंदाज में किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग के संभाग प्रभारी हरिश्चंद्र राम, सुनील कुमार, संगीत शिक्षक मंगलेश कुमार, अनुज कुमार, डॉली मिश्रा, सुभीत कुमार सिंह ‘बिट्टू’ सहित अन्य पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही। #स्वतंत्रता_दिवस #CulturalCelebration #highlightsシ゚
Patna, Bihar | Aug 15, 2026
Admission open 2026-2027 Helph line no.94720 58415, 94 314 61 398 Websites- https://werbharat.com - Patna Rural News