आज दिनांक 24.11.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा निर्वाचक सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के संदर्भ में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी सहायक निर्वाचक पदाधिकारी के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी तथा निम्नांकित निदेश दिए गए:-
1. भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में प्रत्येक विधानसभा में हेल्प डेस्क का गठन करते हुए हेल्प डेस्क नंबर का प्रचार-प्रसार किया जाना है, ताकि जन सामान्य निर्वाचक सूची में परिवर्द्धन, विलोपन एवं संशोधन हेतु जानकारी प्राप्त कर राके।
2. निर्वाचन विभाग के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने हेतु सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी प्रत्येक सप्ताह राजनीतिक दलों के साथ बैठक का आयोजन करेंगे, फार्म 9, 10, 11, 11A, 11B, की हार्ड कॉपी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराएंगे। पावती बैठक की कार्यवाही एवं फोटो ERO Login पर अपलोड करेंगे ।
3. विधानसभा में प्रतिदिन कितने फार्म 67 एवं 8 प्राप्त हो रहे हैं, की जन सामान्य जानकारी के लिए CEO वेबसाइट पर 9, 10, 11 11A, 11B, प्रतिदिन अपलोड करेंगे।
4. समीक्षा के दौरान पाया गया कि काफी संख्या में फार्म BLO Verification, हेतु एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के पारा लंबित है, जिससे फार्म के संबंध में अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सकता है । अत: सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी BLO से Verification कराते हुए अनुशंसा के साथ दो दिनों के अन्दर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे।
5. सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी BLO Supervisor एवं BLO को मानदेय का भुगतान अविलम्ब करना सुनिश्चित करेंगे। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2026 तक BLO Supervisor एवं BLO का मानदेय आवंटित किया जा चुका है।
समीक्षा के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 210 दिनारा-सह-भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिक्रमगंज द्वारा बताया गया कि उनके विधानसभा के कुछ BLO द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अवधि में परिवर्द्धन हेतु कोई प्रपत्र प्राप्त नहीं किया गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उन BLO की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा आर०पी० एक्ट 1950 की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई हेतु आदेशित किया गया।
#IPRD
#ECI
Chief Electoral Officer, Bihar
State Election Commission, Bihar
Election Commission of India
Patna, Bihar | Nov 24, 2026