अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का किया गया निरीक्षण..
कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत ध्रुवगांवा पंचायत में आज अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण श्री प्रवीण कुमार, उप निदेशक (सांख्यिकी), दरभंगा प्रमंडल द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान फसल कटनी प्रयोग की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रयोग संपन्न कराने से संबंधित आवश्यक जानकारी ली गई। इस अवसर पर सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार झा, उच्च वर्गीय लिपिक श्री मनोज कुमार सिंह एवं प्रयोगकर्ता श्री छोटू पासवान उपस्थित रहे।
फसल कटनी प्रयोग का उद्देश्य फसल की वास्तविक उपज का सटीक आकलन करना है, ताकि कृषि उत्पादन से संबंधित विश्वसनीय आंकड़े संकलित किए जा सकें।
#जिला_प्रशासन_समस्तीपुर #फसल_कटनी_प्रयोग #कृषि_सांख्यिकी #समस्तीपुर #कल्याणपुर #बिहार
#CMSamrat #SamratChoudharybihar
Department of Agriculture, Government of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Patna, Bihar | Nov 24, 2026