धरहरा: धरहरा अंचल कार्यालय में कार्तिक का घूस लेते वीडियो वायरल, लगान निर्धारण के लिए 500 रुपये लेते दिखे; जांच की मांग
धरहरा अंचल अधिकारी (सीओ) से जुड़े गाली-गलौज विवाद के बाद अब अंचल कार्यालय में पदस्थापित निम्नवर्गीय लिपिक (LDC) कार्तिक यादव का कथित रूप से रिश्वत लेते वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वायरल वीडियो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें लिपिक एक व्यक्ति से 500 रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद कथित तौर पर काम कराने के लिए और राशि