मानिकपुर: मानिकपुर के सुदूर गांव में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने स्कूली छात्रों को वितरित की स्कूली सामग्री
चित्रकूट। मध्यप्रदेश सीमा से सटे मऊ गुरदारी गांव में रविवार शाम 7 बजे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने 101 बच्चों को स्कूली बैग व पुस्तकें वितरित कीं। उन्होंने भाजपा सरकार पर ग्रामीण विद्यालय बंद करने का आरोप लगाया। कहा कि 2027 में PDA सरकार बनने पर बंद विद्यालय दोबारा खुलवाए जाएंगे। कार्यक्रम में एमएलसी मानसिंह यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।