नईसराय: अमरौद गांव की साक्षी ने जहर का सेवन किया, भोपाल के अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
नई सराय थाना क्षेत्र के अमरौद सिंगराना गांव निवासी एक युवती की जहर खाने से मौत हो गई। जहर खाने के बाद युवती को उच्च उपचार के लिए भोपाल भेजा गया था। जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अमरौद सिंगराना गांव निवासी 20 वर्षीय साक्षी रघुवंशी ने रविवार को जहर का सेवन कर लिया था। मृतिका ने जहर का सेवन क्यों किया फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।