तिरोड़ी: वन रक्षक पर झूठा वन अपराध दर्ज कराने और ₹45 हजार वसूलने का आरोप, तिरोड़ी पुलिस ने तलब कर दर्ज किए बयान
वन विभाग के एक वन रक्षक पर साजिश के तहत ग्रामीणों से जंगल में लकड़ी कटवाकर फिर उन्हीं पर वन अपराध दर्ज करने और बाद में झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 45 हजार रुपये की मांग करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ितों की शिकायत पर तिरोड़ी पुलिस ने वन रक्षक हरि प्रसाद टेकाम को थाने तलब कर बयान दर्ज किए हैं। मामले की जांच शुरू हो गई है।