दतिया: बड़ोनकलां तिराहे के पास दंपति के साथ युवक ने जातिगत गालियां देकर किया अपमानित, महिला से की छेड़छाड़, मामला हुआ दर्ज
Datia, Datia | Aug 30, 2024 बड़ोनकलां तिराहे के पास एक युवक ने 40 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ कर उसके पति के साथ जातिगत गालियां देकर अपमानित किया। वहीं गोराघाट पुलिस पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज किया है। शुक्रवार की शाम 05 बजे पुलिस ने बताया पीड़िता महिला जब अपने पति के साथ बड़ोनकलां तिराहे के पास में थी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी और जातिगत गालियां देकर अपमानित किया।