सागर नगर: जीवन के अंतिम समय में अस्पताल के बिस्तर पर राई नृत्य कर रहे थे पद्मश्री राम सहाय पांडे, वीडियो आया सामने
सागर के गौरव देश की शान पद्मश्री रामसहाय पांडे का 8 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हो गया उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया। वही रामसहाय पांडे का जीवन के अंतिम समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अस्पताल के पलंग लेटे हुए भी राई नृत्य में हुए नजर आ रहे हैं।