सागर नगर: कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा की, कहा- कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे, एनआरसी भेजें, गुणवत्तापूर्ण भोजन दें
कलेक्टर संदीप जीआर ने महिला एवं बाल विकास विभाग की बुधवार दोपहर समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी में जितने बच्चे पंजीकृत हैं उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें एवं अनुपस्थित बच्चों के नाम आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार पर अंकित करें। सभी सीडीपीओ अपनी परियोजना में बनाएं मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र बनाएं जिले की सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी केंद्र को पुरस्कृत भी किया जाएगा।